कई राज्यों में एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, मध्यप्रदेश से 43 लाख और केरल से 22 लाख नाम कटे

Date:

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को जारी किया है। मध्यप्रदेश में 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में कुल 27 लाख वोटर्स के नाम सूची में नहीं हैं। केरल की लिस्ट से 22 लाख नाम हटाए गए हैं।

मध्यप्रदेश में 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा 8.40 लाख से ज्यादा नामों की मैपिंग नहीं हो सकी है। मध्यप्रदेश के 865832 मतदाता ऐसे हैं। इनका नाम 2003 की एसआईआर लिस्ट में था लेकिन 2025 की लिस्ट में उनका नाम नहीं आया है। ऐसे मतदाताओं को बुधवार से कलेक्टरों द्वारा नोटिस जारी कराए जाएंगे और 7 दिन का समय देकर उनसे चुनाव आयोग द्वारा चाहे गए दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा जाएगा। अगर संबंधित मतदाता दस्तावेज उपलब्ध करा देता है तो उसका नाम 21 फरवरी को जारी होने वाली फाइनल मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

अब तक 7 राज्यों की लिस्ट जारी

चुनाव आयोग इन राज्यों से पहले 7 अन्य राज्यों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर चुका है. इनमें पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, लक्षद्वीप और पुड्डुचेरी शामिल हैं। इन सभी राज्यों से करीब 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। तमिलनाडु (97 लाख), गुजरात (70 लाख), बंगाल (58 लाख) वोटरों के नाम हटाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related