राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम सहित पांच आरोपियों पर शिलांग कोर्ट ने तय किए आरोप, हनीमून पर ले जाकर मारा था

Date:

इंदौर। इंदौर से शिलांग हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम सहित पांच आरोपियों पर शिलांग की कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। इसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के अलावा विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं।

पुलिस ने 5 सितंबर को सोहरा सबडिवीजन के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की कोर्ट में 790 पेज की चार्जशीट पेश की थी। आरोप तय करते समय कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए काफी सबूत हैं। हालांकि, बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी बेगुनाह हैं। पुलिस ने कहा कि वे बाकी तीन आरोपियों सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ दूसरी चार्जशीट फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सबूत नष्ट करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।

इसी साल 23 मई को हुई थी हत्या

राजा रघुवंशी शादी के बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। 23 मई को हनीमून के दौरान दोनों लापता हो गए थे। दस दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षतविक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या कथित तौर पर उनकी पत्नी के इशारे पर इंदौर के तीन लोगों आकाश, आनंद और विशाल ने की थी। जांच से पता चला कि सोनम का राज कुशवाहा नाम के एक व्यक्ति के साथ संबंध था और उसने महीनों से हत्या की साजिश रची थी।

हत्या के बाद घटनास्थल से भाग गई थी सोनम

सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया। सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related