भोपाल। लव जिहाद के मामले में हुजूर विधानसभा के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि अगर आरोपी ने कहा है कि इस्लाम में हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार करना सवाब का काम है, तो मैं पूछता हूं कि ये शिक्षा किस धर्मग्रंथ में दी गई है? शर्मा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि ऐसे धर्मग्रंथों को जब्त किया जाए और उन मौलवियों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने इस तरह की आपराधिक प्रेरणा दी हो।
उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि इस मामले की तह तक जाया जाए और यह पता लगाया जाए कि आरोपी को ऐसी आपराधिक प्रेरणा कहां से मिली। शर्मा ने पूछा कि क्या यह शिक्षा किसी मस्जिद में दी गई? किसी मदरसे में पढ़ाया गया? या किसी मौलवी ने उसे यह मानसिकता दी? यदि ऐसा है, तो उन मौलवियों और शिक्षण स्थलों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। लव-जिहाद के आरोपी फरहान पर टिप्पणी करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अनेक बेटियों का शारीरिक शोषण करने वाले जिहादियों को मोहन सरकार की पुलिस बिरयानी नहीं खिलाएगी। यह सरकार अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसके तार बैरसिया और भोपाल की अन्य घटनाओं से भी जुड़े हो सकते हैं। हजारों की संख्या में ऐसे अपराधी सामने आ सकते हैं। इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश होना चाहिए। छानबीन में किसी को भी न बख्शा जाए, उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो अपराधी है, उसे धर दबोचे, उसके हाथ-पैर तोड़े और उस धर्मग्रंथ को जब्त कीजिए, जिसमें इस तरह के सवाब की शिक्षा दी गई है। यह देश किसी भी धर्म या विचारधारा के नाम पर अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगा। मुस्लिम संगठन या व्यक्ति ने आरोपियों की मदद की है तो सामने लाया जाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस, पुलिस अधिकारी को दी थी धमकी
- भाजपा विधायक प्रीतम लोधी बोले-दिग्विजय के समय सड़कें ओम पुरी जैसी थी, हमने श्रीदेवी जैसी बनाई, अभी तो वाटर पार्क हो गईं हैं
- भाजपा के फायर ब्रांड विधायक टी राजा सिंह ने दिया इस्तीफा, पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से चल रही थी अनबन
- मनीष सिसोदिया ने एमएलए दफ्तर से एसी-टीवी तक चुरा लिया;बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी का आरोप


