पीएम मोदी के दौरे के बाद भोपाल आएंगे राहुल गांधी, गुजरात की तर्ज पर संगठन में बदलाव की तैयारी, भीतरघात करने वाले होंगे बाहर

Date:

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। इसके बाद 3 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी भोपाल आ रहे हैं। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल इस दौरे में गुजरात की तर्ज पर संगठन में बदलाव करेंगे। इसके लिए भीतरघात कर रहे नेताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है।

राहुल गांधी मध्यप्रदेश में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के लिए टीम-50 का गठन किया गया है। असम से लेकर आंध्रप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, यूपी सहित देश के अलगअलग राज्यों के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों को इस टीम में शामिल कर ऑब्जर्वर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि एआईसीसी से नियुक्त ऑब्जर्वर्स के साथ हर जिले के लिए 4-4 सहयोगी पर्यवेक्षकों की लिस्ट एक जून तक जारी हो सकती है। इन सहयोगी पर्यवेक्षकों की लिस्ट एमपी कांग्रेस की ओर से दिल्ली भेज दी गई है। 31 मई के बाद यह लिस्ट जारी होने की संभावना है।

हर जिले में जाएंगे ऑब्जर्वर

संगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस के सभी ऑब्जर्वर और कोऑब्जर्वर आवंटित जिले में जाकर ये पता लगाएंगे कि कांग्रेस किस विधानसभा में कैसे मजबूत है। कांग्रेस के साथ जुडे़ पुराने कांग्रेसियों की लिस्ट भी तैयार होगी। इस दौरान ऐसे नेताओं की लिस्ट भी बनाई जाएगी जो हैं तो कांग्रेस में लेकिन काम भाजपा के लिए कर रहे है। ऑर्ब्जवर अपने आवंटित जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए मजबूत कार्यकर्ताओं के नाम छांटकर उनका एक पैनल भी बनाकर दिल्ली भेजेंगे।

गुजरात के बाद मध्यप्रदेश में कवायद

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद अधिवेशन के बाद कांग्रेस ने गुजरात में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत हर जिले में एक ऑब्जर्वर भेजकर संगठन की रिपोर्ट तैयार कराई गई है। अब गुजरात की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी यह कवायद की जा रही है।

भीतरघात करने वालों की सूची तैयार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और आम कार्यकर्ताओं को कैसे सम्मान दिलाया जाए, इस विचार को लेकर सभी जिलों में एआईसीसी के पर्वेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। पंचायत और वार्ड स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को कैसे जमीनी स्तर पर उतारा जाए, उस पर पार्टी ने विचार किया है। सिंघार ने कहा भविष्य की ये रणनीति है कि कैसे इस नए प्रयोग का पार्टी को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। इसके साथ ही पार्टी में बैठे भितरघातियों को चिन्हित किया जाएगा। भितरघातियों को ब्लॉक और जिला स्तर पर चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और पार्टी से मन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा। कई कांग्रेस के कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है, उनको न्याय दिलाने का काम राहुल गांधी के भोपाल दौरे के समय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related