पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पहलगाम आतंकी हमले को मुसलमानों द्वारा हिंदुओं पर आक्रमण बताया, करणी सेना के कार्यक्रम में हुईं शामिल

Date:

इंदौर। भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुरुवार को इंदौर में थीं। पहलगाम हमले पर उन्होंने कहा कि हिंदुओं का धर्म पूछकर बहनों और माताओं का सुहाग उजाड़ा है। ऐसे आतंकवादी हमले को, नरसंहार को हम सीधा सा कहेंगे कि मुसलमानों ने हिंदुओं पर आक्रमण किया है।अगर ऐसे आक्रमण होते हैं तो हिंदू भी मुसलमानों पर और मुसलमान आतंकवादियों पर आक्रमण करें। ऐसा हमारा आह्वान है।

प्रज्ञा ठाकुर करणी सेना की पराक्रम यात्रा में शामिल होने इंदौर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि देश की जो परिस्थितियां हैं, उनमें जिस तरह से हमें आज खड़े हो जाना चाहिए, आज हमें खड़े होना पड़ेगा। मुगलों से जिस तरह से युद्ध किया था, वह पराक्रम कोई कम नहीं था। हमें उस समय भी मुगलों से युद्ध लड़ना पड़ा था। हालात आज भी वही हैं कि हमारे देश को काटने के लिए मुगल सक्रिय हैं। प्रज्ञा सिंह ने आगे कहा कि मुगल आज भी गद्दार हैं। जो मुगल का खून है, जो मुगल के मिश्रित रक्त की संतान हैं, वह आज भी भारत को निष्कंटक नहीं होने दे रही है। भारत को पराजित करने के लिए बराबर प्रयास कर रही है। कश्मीर में बैठी हुई एक मियाइन (महबूबा मुफ्ती), भले ही वह मुख्यमंत्री रही हों, कहती हैं कि 370 नहीं हटेगा, खून की नदियां बह जाएंगी। मैंने 370 के लिए वोट किया, 370 हटा, एक मच्छर भी नहीं मरा।

प्रज्ञा ने कहा कि हम बचपन से नारा लगाते थे कि 370 हटाओ और देश बचाओ। हम अभी नारा लगाते हैं कि भारत अखंड हो और गोहत्या बंद हो। यह नारा आप सभी जरूर लगाया करो। प्रज्ञा ठाकुर ने पराक्रम यात्रा में कहा कि महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्र रक्षा, हिंदुत्व और धर्म के लिए काम किया। उन्होंने राजपूत समाज से एकता के साथ आगे बढ़ने और महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। राजपूत समाज को एकजुट होकर राष्ट्र रक्षा, हिंदुत्व और धर्म के लिए कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों को अपनाना आवश्यक है।

कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प

प्रक्षा सिंह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। उनका इतिहास देशद्रोहियों का है। मोदी ने संकल्प लिया है कि हम कांग्रेस साफ भारत करेंगे, कांग्रेस मुक्त भारत करेंगे। इसलिए इस संकल्प पर हमें साथ देना है, गद्दारों को चुनचुनकर निपटा दीजिए।आज बस इतना कहेंगे कि जो युद्ध इन्होंने शुरू किया है, मांग का सिंदूर जो इन्होंने मिटाया है, ऐसे ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्नवाचक चिह्न लगाकर खड़े कर देना। ऐसे पप्पू और टिप्पूओं को जवाब दे देना। आप एक रोटी कम खा लेना, लेकिन वोट धर्म को ही देना। लव जिहाद पर प्रज्ञा ने कहा कि कई मामले सामने रहे हैं। जो लोग लव जिहाद करते हैं, वे अपनी एक षड्यंत्रकारी नीयत के तहत कर रहे हैं। हिंदुओं की लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर या तो उन्हें मार देते हैं या उनके द्वारा आबादी बढ़ाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।