पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना नहीं करेंगे शादी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दोनों ने किया कन्फर्म

Date:

इंदौर। क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल अब शादी नहीं करेंगे। स्मृति ने खुद पोस्ट करके ये कंफर्म कर दिया है कि शादी टूट गई है। स्मृति ने लिखा- पिछले कुछ हफ़्तों में मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे थे, लेकिन मैं ये साफ कर देती हूं कि शादी कैंसिल हो गई है। पलाश ने भी ऐसा ही पोस्ट किया है।

स्मृति मंधाना ने लिखा इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं। आप सभी से भी ऐसा करने की रिक्वेस्ट करती हूं। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें। हमें आगे बढ़ने का मौका दें। मेरा मानना है कि हम सभी के पास एक बड़ा मकसद होता है और मेरे लिए वो हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके इंडिया के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफी जीतती रहूं और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा।

पलाश मुछाल ने भी किया पोस्ट

पलाश मुछाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी बात रखी है। पलाश ने कहा कि अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है और पर्सनल रिलेशनशिप में पीछे हटने का फैसला किया है। लोग बेसलेस अफवाहों पर जो मुझे डराती हैं, जिस तरह रिएक्ट करते हैं, वो देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती है। ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फेज था। मैं इसे ग्रेसफुली डील करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि सोसायटी के तौर पर किसी को गॉसिप के आधार पर जज करने से पहले जिसका कोई सोर्स नहीं होता है हम रुकना सीखेंगे। हमारे शब्द लोगों को घाव दे सकते हैं। जब हम इनके बारे में सोच रहे होते हैं उस वक्त दुनिया में कितने लोग इसके अंजाम भुगत रहे होते हैं.।जो भी गलत न्यूज और मानहानि कंटेट फैलाएगा उसके खिलाफ मेरी टीम कड़ा एक्शन लेगी। इस मुश्किल दौर में जो लोग मेरे साथ खड़े उनके लिए बहुत थैंक्यू।

23 नवंबर को होनेवाली थी शादी

उल्लेखनीय है कि पलाश और स्मृति की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी। उनकी शादी के प्रीवेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए थे। हल्दीमेहंदी की फोटो भी वायरल होने लगे थे, लेकिन फिर अचानक स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की खबरें आईं। स्मृति के पिता को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था और इसके बाद स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन हो गई थी। पलाश पर चीटिंग के आरोप भी लगे थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।