दिल्ली से बैरंग लौटे नागर सिंह चौहान, इस्तीफे की बात भूल रात को भोपाल में सीएम हाउस पहुंचे

Date:

भोपाल। प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान के रुठनेमनाने का दौर अब खत्म हो गया है। मंगलवार आधी रात वे दिल्ली से भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उन्होंने इस्तीफा देने की बात पर खेद भी जताया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि नागर सिंह चौहान पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसका कारण विभाग बदल जाना है। पहले उनके पास वनपर्यावरण मंत्रालय था, लेकिन पार्टी ने उनसे ये विभाग छीनकर नए कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को दे दिया। यह बात नागर को अच्छी नहीं लगी थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगा दिए थे। मंत्री नागर ने कहा था कि उनके पास अब अनुसूचित कल्याण विभाग बचा है। उन्होंने यहां तक कहा था कि पार्टी अपने मूल कार्यकर्ता का अपमान और बाहरी व्यक्ति का सम्मान कर रही है।

धमकी के बाद नागर सिंह चौहान दिल्ली निकल गए थे। मंगलवार को आलाकमान से मुलाकात होनी थी लेकिन नहीं हो पाई। दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान को मना लिया। इसके बाद नागर सिंह चौहान भोपाल लौटकर आए। बताया जा रहा है कि दिल्ली गए नागर सिंह चौहान से आलकमान ने मिलने से इनकार कर दिया। दो टूक शब्दों में उन्हें संदेश दिया गया कि प्रदेश स्तर पर ही इस मामले को जाकर सुलझाओ। इसके बाद चौहान बैरंग भोपाल वापस लौट आए।

2003 में पहली बार मिला था टिकट

नागर अलीराजपुर से विधायक हैं। वे शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं। भाजपा ने उन्हें साल 2003 में पहली बार टिकट दिया था, तब वे पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद 2008 और 2013 में भी टिकट दिया। दोनों बार वे फिर जीते। वे लगातार अलीराजपुर को अलग जिला बनाने की मांग करते थे। पार्टी ने उनकी मांग को माना और झाबुआ से अलग करके अलीराजपुर को नया जिला बनाया था।

पत्नी भी हैं सांसद

मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर चौहान झाबुआरतलाम से सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया को चुनाव में हराया है। पत्नी का सांसद बनना ही नागर सिंह चौहान की कुर्सी के लिए खतरा बन गया है। हालांकि मंत्री नागर सिंह चौहान का कहना है कि हमने संगठन से अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग नहीं की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related