बिहार की जनता पर भी चला ‘मोहन’ की ‘मुरली’ का जादू, 21 सीटें एनडीए की झोली में ले आए एमपी के सीएम

Date:

भोपाल। जब भाजपा ने डॉ.मोहन यादव को मध्यप्रदेश का सीएम बनाया था, तो दिल्ली से एमपी में किस्मत आजमाने आए कई नेताओं के चेहरे उतर गए थे। लेकिन, भाजपा ने कुछ सोच समझकर ही यह फैसला लिया था। भाजपा के पास कोई यादव नेता नहीं था, जो यूपी-बिहार से लेकर अन्य ओबीसी सीटों पर अपना प्रभाव जमा सके। मोहन यादव को अब तक कई विधानसभा चुनावों में ओबीसी चेहरे के रूप में उतारा गया और हर जगह उन्होंने अपना कमाल दिखाया। बिहार में तो लोगों के सिर मोहन का जादू सिर चढ़कर बोला और 21 सीटें एनडीए की झोली में आ टपकीं।

भाजपा ने मोहन यादव को बिहार में स्टार प्रचारक बनाया था और करीब 25 विधानसभा सीटों पर उन्होंने प्रचार किया। इनमें से 21 सीटें एनडीए के खाते में आई हैं। बिहार में जहां लालू प्रसाद यादव के परिवार का यादव समाज के वोटों पर कब्जा है, उसमें एमपी के सीएम मोहन यादव सेंध लगाने में सफल रहे। इनमें से अधिकांश सीटें राजद के गढ़ वाली थीं। बिहार में यादव समुदाय की आबादी लगभग 12% है। बिहार में हुई मोहन यादव की सभाओं में खूब भीड़ आई। वे पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार में हुए विकास के कार्यों के अलावा पौराणिक उदाहरणों से बिहार की जनता को कनेक्ट करते रहे। पटना शहर से लेकर सीमांचल, मिथिलांचल और मगध तक, डॉ. यादव की रैलियों में आई भीड़ ने स्थानीय समीकरण बदल दिए। इसका असर सीधे तौर पर वोट प्रतिशत में दिखाई दिया।

अन्य राज्यों में दिखा था मोहन मैजिक

मोहन यादव को भाजपा ने इससे पहले कई विधानसभा चुनावों में जिम्मेदारी सौंपी थी और वे सब में सफल रहे। दिल्ली में भी 12 में से 11 सीटों पर दिलाई जीत दिलाई थी। हरियाणा में भिवानी, दादरी, तोशाम, बवानीखेड़ा जैसी सीटों पर उनके रोड शो निर्णायक साबित हुए। जम्मूकश्मीर की सांबा सीट पर उनकी रैली के बाद भाजपा ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की।

अब भाजपा में राष्ट्रीय ओबीसी चेहरा बने

उल्लेखनीय है कि देश की 54 फीसदी ओबीसी आबादी भाजपा के लिए बड़ा आधार है। अब तक उत्तरप्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के लिए भाजपा के पास कोई बड़ा ओबीसी चेहरा नहीं था। मध्यप्रदेश में कई चेहरे थे, लेकिन यादव नेता का अभाव भाजपा को हमेशा खलता रहा। मोहन यादव में भाजपा ने अपना वह चेहरा दिखा और यही वजह है कि वे अब पूरे देश में भाजपा में ओबीसी के बड़े नेता बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…