इंदौर। इंदौर का चिड़ियाघर जीरो वेस्ट जू बनेगा। इसके लिए जल्द काम शुरू होने जा रहा है। जू के वेट वेस्ट को जू में ही कंपोस्ट करने की तैयारी चल रही है। यह बात गुरुवार को नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने अधिकारियों के साथ चिड़ियाघर का दौरा करने के बाद कही। निगमायुक्त ने चिड़ियाघर से गुजरने वाली नदी की सफाई के निर्देश भी दिए।
निगमायुक्त ने बताया कि वेस्ट कलेक्शन के लिए चिड़ियाघर में पर्याप्त जगह उपलब्ध है। ग्रीन वेस्ट का उपयोग कर बेंच तैयार की जा रही है। इसके अलावा, जू में एक छोटी कार्यशाला भी है, जहां बाड़ों और फेंसिंग का निर्माण किया जाता है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में करीब एक से सवा किलोमीटर तक नदी का स्टेज मिलता है। जहां बोटिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस क्षेत्र की सफाई कराई जा रही है और स्टेज को व्यवस्थित किया जा रहा है। निगम के पास उपलब्ध बोट्स को यहां उपयोग में लाया जाएगा, जिससे चिड़ियाघर का पर्यटन और अधिक आकर्षक बनाया जा सके। निगमायुक्त ने बताया कि इसके अलावा भी कई सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में बर्फ़बारी का दोहरा असर: बागवानी-पर्यटन को राहत, आम जनजीवन ठंड से बेहाल
- ग्वालियर..टूरिज्म कॉन्क्लेव में आए 3500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…CM
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का दौरा, उमर अब्दुल्ला ने पर्यटन पुनर्जीवन के लिए संभाला मोर्चा
- राम मंदिर से अयोध्या की आर्थिक उड़ान: पांच साल में 400 करोड़ टैक्स और बूमिंग टूरिज्म


