यूरेशियन ग्रुप की बैठक में मनी लॉड्रिंग और टेरर फंडिग को लेकर भारत के उपायों की सराहना, किसी भी देश ने नहीं उठाए सवाल

Date:

इंदौर। इंदौर में चल रही यूरेशियन ग्रुप की बैठक का आज दूसरा दिन था। आज भी मनी लॉड्रिंग, टेरर फंडिंग और साइबर क्राइम रोकने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। एफएटीएफ द्वारा भारत के इवैल्युएशन पर किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए भारतीय टीम तैयार है, लेकिन किसी भी देश ने कोई सवाल नहीं उठाया। इसके विपरित मनी लॉ़ड्रिंग और टेरर फंडिंग को लेकर भारत द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना ही की गई।

भारतीय प्रतिनिधि संघ के प्रमुख विवेक अग्रवाल ने बताया कि भारत यूपीआई को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट कर रहा है। सिंगापुर और दुबई में यूपीआई का विस्तार हुआ है। फॉरेन करेंसी को कम करने के लिए यूपीआई का बड़ा रोल हो सकता है। भारत सरकार इसके लिए प्रयासरत है। अग्रवाल ने बताया कि भारत में बना डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया में उदाहरण है। इससे साइबर फ्रॉड को रोकने में भी मदद मिलेगी। आने वाले समय में डिजिटल पेमेंट और फिन टेक का जबरदस्त ग्रोथ होग। फिन टेक के जरिए क्राइम की आशंका हो। यह एक बड़ा चैलेंज है। इसके लिए क्या रेगुलेटरी सिस्टम होना चाहिए और क्या कंप्लायंस सिस्टम है, इस पर बुधवार को चर्चा होगी।

दूसरे देशों से अनुभव साझा कर रहा है भारत

विवेक अग्रवाल ने बताया कि भारत के प्रतिनिधिमंडल में ईडी, एनआईए, नारकोटिक्स, आईबी, सेबी, आरबीआई सहित सभी एजेंसिंयों के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम इस बात के लिए तैयार थी कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) द्वारा भारत के इवैल्युशन को लेकर अगर कोई सवाल होता है तो उसका जवाब दे सकें। अब तक किसी भी देश ने कोई सवाल नहीं किया है, बल्कि भारत के कदमों की सराहना ही की है। सभी देश हमारा समर्थन कर रहे हैं और बधाई भी दे रहे हैं। भारत फाइनेंशियल क्राइम रोकने के अपने अनुभव दूसरे देशों से शेयर कर रहा है।

साइबर फ्रॉड रोकने के सभी पहलूओं पर काम

विवेक अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार साइबर फ्रॉड रोकने के हर पहलू पर काम कर रही है। अगर समय से रिपोर्ट हो जाती है तो तत्काल अकाउंट फ्रिज कर पैसे रिकवर करने की व्यवस्था बनाई जा रही है। क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम हो रहा है। जिन देशों में ऐसी गतिविधियां हो रही हैं, उन देशों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की कोशिश भी भारत कर रहा है। क्रिप्टो करेंसी पर भी भारत की नजर है और उसके तह तक जाने का प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।