जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम को एक क्रूज डूबने की खबर है। इस क्रूज में 30 से 35 पर्यटक सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं।
तेज आंधी बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 30 से अधिक लोग सवार थे। चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 15 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं 18 लोग अब भी लापता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को बुलाया गया। दोनों टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सीएसपी अंजुल अयक मिश्रा के अनुसार हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। कई लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।


