वीडी शर्मा के खिलाफ खुलकर उतरे पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, कहा-उनकी इतनी औकात भी नहीं कि मेरा कुछ नुकसान कर पाएं

Date:

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान में खुरई से विधायक भूपेन्द्र सिंह की प्रदेश के कई मंत्रियों से अदावत जगजाहिर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ भी वे बोलते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने जमकर मोर्चा खोल लिया है। कार्यकर्ताओं के विवाद से जुड़े एक मामले में वीडी शर्मा द्वारा भूपेंद्र सिंह के बारे में यह कह दिे जाने कि यह उनकी व्यक्तिगत लड़ाई है, भूपेंद्र सिंह ने करारा प्रहार किया है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनकी इतनी औकात भी नहीं कि मेरा कुछ बिगाड़ पाएं।

वीडी शर्मा जी को तो पार्टी में काम करते हुए 5-7 साल ही हुए हैं। इसके पहले वे विद्यार्थी परिषद में काम कर रहे थे। ऐसे में उनका यह बयान आपत्तिजनक है कि मेरी निजी लड़ाई थी। मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मैं तो चाहूं तो आज भी समझौता कर लूं और उनकी थोड़ी जय-जयकार कर लूं तो सब ठीक हो जाए। बहुत अच्छे संबंध हो जाए। व्यक्तिगत मेंरी किस बात की लड़ाई। मैं तो कार्यकर्ता के लिए लड़ रहा था। कार्यकर्ता अगर पीट रहा है और मैं बोलूंगा तो यह मेरी व्यक्तिगत लड़ाई हो गई।

मेरा क्या बिगाड़ा। मेरा क्या नुकसान कर दिया। उनकी इतनी औकात भी नहीं कि मेरा कुछ नुकसान कर पाएंगे वे। मैंने तो अध्यक्ष की गरिमा का ध्यान रखा। अगर मैं चाहता तो मैं भी कुछ बोल देता। यह आपत्तिजनक था। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था, मैंने मर्यादा का पालन किया नहीं तो जवाब मैं भी दे सकता था। उल्लेखनीय है कि कार्यकर्ताओं पर अत्याचार के बहाने भूपेन्द्र सिंह कई बार वीडी शर्मा पर हमला कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related