भोपाल। मध्यप्रदेश के पांच जिला अस्पतालों में बेड बढ़ाने के साथ ही 810 नए पदों पर भर्ती भी की जाएगी। गुरुवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही कैबिनेट ने री–डेंसिफिकेशन पॉलिसी– 2022 में संशोधन की भी मंजूरी दी है।
कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडोरी के जिला अस्पतालों में बेड बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मेडिकल स्टाफ के 810 पदों भर्ती का फैसला लिया है। पांच जिला अस्पतालों में नियमित 543 पद, संविदा के 400 और आउटसोर्स के 263 पदों को भरा जाएगा। इस पर सालाना 39.50 करोड़ खर्च होंगे। इस फैसले के बाद टीकमगढ़ में 300 बिस्तर का अस्पताल 500 बिस्तर का होगा। श्योपुर का जिला अस्पताल 200 से 300 बेड का होगा। नीमच का अस्पताल 200 से 400 बेड का होगा। सिंगरौली में जिला अस्पताल 200 से 400 बेड का हो जाएगा और डिंडोरी में 100 बेड का अस्पताल 200 बेड का हो जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की वृद्धि, मोहन कैबिनेट ने लगाई मुहर, ओबीसी विद्यार्थियों को सुरक्षा बलों में नौकरी के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
- किसानों पर मेहरबान मोहन कैबिनेट, 10,520 करोड़ की पांच योजनाएं आगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला, सिंघार बोले-राहुल गांधी की यात्रा का असर
- मोहन कैबिनेट में न्यू पेंशन स्कीम मंजूर, अब तलाकशुदा पुत्री को भी पेंशन, कई अन्य योजनाओं पर भी लगी मुहर
- हाईटेक हुई मोहन कैबिनेट, टैबलेट लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री एवं मंत्री, स्पेस टेक नीति-2026 सहित सोलर परियोजनाओं को मंजूरी
- नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में नेपानगर और बुरहानपुर की दो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, मंत्रियों को दिए टैबलेट
- मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़वाह-धामनोद हाईवे को फोरलेन बनाने का फैसला, इंदौर के अंडरग्राउंड मेट्रो सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि री–डेंसिफिकेशन पॉलिसी– 2022 में संशोधन को मंजूरी दी है। अब ये तय हुआ है कि में ऑक्सन होने वाली जमीन पर पूरी राशि से विकास किया जाएगा। अभी तक कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर 100 प्रतिशत ऑक्सन होता था। जैसे जिस शहर की जमीन री–डेंसिफिकेशन में निर्वर्तन होगी, उससे विकास कार्य तेज होंगे। अब री–डेंसिफिकेशन में दी गई जमीन के बदले 100 प्रतिशत के आधार पर प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। अभी तक ऐसी जमीन पर 60 प्रतिशत राशि से काम होता था और अब 100 प्रतिशत राशि से कार्य होंगे।
सागर के मालथौन में बनेगा न्यायालय
बैठक में सागर के मालथौन में एक न्यायालय की स्थापना को मंजूरी देते हुए पदों को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही सहकारी बैंकों के माध्यम से जीरो प्रतिशत ब्याज पर जो लोन 2012-13 से दिया जा रहा है, उसे 2025-26 में बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। तीन लाख तक का लोन मिलता है और 30 हजार करोड़ तक का लोन दिया जाएगा। इसी तरह सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल हासिल करने के लिए अच्छा परफॉर्म करने वाले जिलों को सम्मानित करने का फैसला भी कैबिनेट ने लिया है। जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, लैंगिक समानता पर काम होगा।



