इंदौर के कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के घर ईडी का छापा, क्रिकेट के सट्टे से जुड़े मामले में दुबई से लौटते ही पकड़ा

Date:

इंदौर। पूर्व सीएम कमलनाथ के खास इंदौर के कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। इंदौर स्थित उनके आवास पर ईडी ने छापा मारा है। यह भी खबर है कि दुबई से सोमवार को इंदौर लौटते ही ईडी की टीम ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया था।

सूत्र बताते हैं कि क्रिकेट के सट्‌टे से तार जुड़े होने के कारण मनी लॉड्रिंग के आरोप में गोलू पर ईडी ने शिकंजा कसा है। गोलू के चंदन नगर स्थित घर पर सीआईएसएफ तैनात है और ईडी ने छापा मारा है। बताया जाता है कि जांच एजेंसियों ने अग्निहोत्री के घर से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए हैं। इस जांच को उज्जैन में पकड़े गए सटोरिए पीयूष चोपड़ा की गिरफ्तारी से जोड़ा जा रहा है। चंदन नगर थाना पुलिस को भी इस कार्रवाई के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।

उज्जैन पुलिस ने पकड़ा था सट्‌टा

14 जून 2024 को उज्जैन पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में 14.58 करोड़ रुपए नकद, 41 मोबाइल, 19 लैपटॉप, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड बरामद किए गए थे। इसमें मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा था, जिसके पास से 500 रुपए के नोटों की 3000 गड्डियां, 7 किलो चांदी, और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई थी। पुलिस रातभर नोट गिनती रही। नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी थी।

इसी महीने ईडी ने इंदौर, उज्जैन में मारा था छापा

उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को ईडी ने इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में पांच स्थानों पर छापा मारा था। उज्जैन पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की। इस मामले में आरोपी पीयूष चोपड़ा और उसके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड हासिल कर अवैध सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। बताया जा रहा है कि गोलू से इसी मामले में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।