भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर में रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। वे चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर बाद जब तबीयत ठीक हुई तो वे फिर कार्यक्रम में पहुंच गए।
बताया जाता है कि रोड शो में जीप में सवार रहने के दौरान उनके हाथ की ऊंगली गेट में दब गई। इससे तेज दर्द के कारण उन्हें चक्कर आ गया। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने तत्काल ही उन्हें आठनेर के निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। करीब आधा घंटे तक आराम करने के बाद खंडेलवाल फिर से रोड शो में शामिल हुए। बीएमओ आठनेर डॉ. सचिन आहतकर ने बताया आठनेर दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को अचानक चक्कर आए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक इलाज दिया गया। अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है और आराम करने की सलाह दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का इंदौर में जोरदार स्वागत, इस मौके पर भी खुद को वरिष्ठ बताने में ही जुटे रहे मंत्री विजयवर्गीय
- मध्यप्रदेश भाजपा में अब दाएं-बाएं करनेवालों की नहीं चलने वाली, पहले ही संबोधन में नए प्रदेश अध्यक्ष का साफ संदेश, सीएम यादव ने कहा-हेमंत ऋतु की बात ही अलग
- हेमंत खंडेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष घोषित, कार्यसमिति की बैठक में हुआ ऐलान, धर्मेन्द्र प्रधान ने सौंपा निर्वाचन प्रमाण पत्र
- सीएम यादव और संघ की पसंद हेमंत खंडेलवाल ही होंगे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, सत्ता के साथ संगठन का और बेहतर होगा संतुलन


