भागीरथपुरा के दुख में किसी नेता-अधिकारी ने नहीं मनाई होली, दुबई से जंग जीत कर आए संजय शुक्ला ने जमकर उड़ाए रंग, क्या फिर जग गई है दुकान खुलने की उम्मीद?

Date:

इंदौर। लंबे समय से राजनीतिक चर्चाओं से गायब इंदौर की विधानसभा एक के पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान भाजपा नेता संजय शुक्ला इन दिनों चर्चा में हैं। ऐसा नहीं कि उन्होंने कोई महान काम कर लिया है, बल्कि होटल खरीदने गए दुबई से फर्जी वीडियो शेयर कर चर्चा में आए। इसके बाद जब इंदौर पहुंचे तो उन्हीं की विधानसभा के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और जमकर होली मना ली।

महापौर-कलेक्टर ने भी नहीं मनाई होली

पिछले साल दिसंबर के अंत में विधानभा एक के भागीरथपुरा में लोगों के गंदे पानी से हुई मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। जो जनवरी-फरवरी तक जारी रहा। इस पूरे घटनाक्रम में संजय शुक्ला कहीं मौजूद नजर नहीं आए, जबकि पूरा शहर दुखी था और आज भी है। यही वजह है कि इस बार माहपौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर शिवम वर्मा ने होली का आयोजन नहीं रखा। भाजपा के अधिकांश नेताओं ने ऐसा ही किया, लेकिन विधानसभा एक के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा में जमा हो चुके संजय शुक्ला को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

इंदौर पहुंचते ही विजेता जैसा स्वागत

कुछ उद्योपतियों, जमीन के कारोबारियों और नेताओं के साथ होटल खरीदने दुबई गए संजय शुक्ला इंदौर लौटे तो ऐसा स्वागत कराया, मानो जंग जीतकर आए हों। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख तुरंत होली मिलन समारोह की घोषणा हुई। फिर क्या था कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली भी मनाई, लेकिन उनसे यह नहीं हुआ कि एक बार जाकर अपनी ही विधानसभा भागीरथपुरा के लोगों का हाल पूछ लें। यह देख लें कि गंदे पानी से कितने घरों की होली सूनी रही।

दुकान चालू होने की जग रही है उम्मीद

दरअसल भागीरथपुरा के मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बुरी तरह घिरता देख संजय शुक्ला की उम्मीदों ने फिर से पंख लगाने शुरू कर दिए हैं। उन्हें पता है कि प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक इस मामले और इसके बाद मंत्री विजयवर्गीय के रवैये से सख्त नाराज है। संजय शुक्ला को अब यह उम्मीद जग गई है कि अगली बार मंत्रीजी टिकट नहीं मिला तो उन्हें ही मिलेगा। इसके बाद लंबे समय से बंद दुकान फिर से चालू हो जाएगी।

शुक्ला के साथ विशाल पटेल भी सक्रिय

संजय शुक्ला के साथ दुबई गए विशाल पटेल भी अब सक्रिय नजर आ रहे हैं। देपालपुर में मनोज पटेल की सक्रियता ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ऐसे में अब विशाल पटेल को लग रहा है कि संजय शुक्ला के साथ ही कहीं उनका भी भला हो जाए।

फर्जी वीडियो दिखाकर मांगी मोदीजी से मदद

दुबई से फर्जी वीडियो दिखाने के मामले में संजय शुक्ला की पूरे देश में किरकिरी हुई है। उन्होंने किसी गोदाम में लगी आग को पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बचाने की अपील की। उनके वीडियो को दुबई के लोगों ने ही फर्जी बताया और कहा कि वहां के हालात अच्छे हैं। दुबई में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो जारी कर संजय शुक्ला के वीडियो को न केवल पूरी तरह नकारा बल्कि वहां के वर्तमान हालात भी दिखाए।

भाजपा में हो रहे हैं बुरे हाल

विधानसभा एक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बुरी तरह हार के बाद संजय शुक्ला काफी समय तक अज्ञातवास में थे। किसी आयोजन में और ही सार्वजनिक रूप से कहीं नजर रहे थे। विधानसभा चुनाव में विजयवर्गीय को खूब बुराभला कहा था। इसलिए यह डर भी था कि कहीं धंधेपानी में दिक्कत जाए। यही कारण है कि एक दिन भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने आका सुरेश पचौरी के साथ भाजपा में शामिल हो गए। संजय शुक्ला भाजपा में तो गए, लेकिन उन्हें बिल्कुल ही भाव नहीं मिला। संगठन में कोई पद मिला ही निगममंडल में कोई स्थान। इतना ही नहीं इंदौर में होने वाले भाजपा के आयोजनों में भी उन्हें नहीं पूछा गया। पचौरीजी की तरह उनकी दुकान भी पूरी तरह बंद नजर आने लगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...