भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर कांवड़ यात्रा को लेकर एक पोस्ट किया है। इसमें पहली तस्वीर में कांवड़ यात्रा को सड़क पर दिखाया गया है, तो दूसरी तस्वीर में सड़क पर नमाज अदा करते लोगों को पुलिस पीटती नजर आ रही है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर सवाल उठाया कि एक देश, दो कानून? भाजपा ने कहा है कि जाकिर नायक के खास दोस्त से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।
दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मौलाना दिग्विजय सिंह केवल सनातन का विरोध करते हैं। कांवड़ यात्रा जैसे पावन पर्व को विवादास्पद करना चाहते हैं। उनसे कोई अपेक्षा नहीं है। जाकिर नायक का महिमामंडन करने वाले, आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले, सेना के ऑपरेशन पर विवाद खड़ा करने वाले, पाकिस्तान परस्ती की बात करने वाले, तुष्टिकरण को आगे बढ़कर राजनीति करने वाले दिग्विजय सिंह से और कुछ अपेक्षा नहीं है। दिग्विजय सिंह हर समय हिंदू धर्म का, हिंदू धर्मावलंबियों का और हिंदू साधु संतों का और हिंदू त्योहारों का अपमान करते आए हैं। इसलिए उन्हें मौलाना दिग्विजय सिंह कहा जाता है। विश्वास सारंग ने कहा कि भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों को आजाद करके, उन्होंने ही सनातन को इस दुनिया में बदनाम करने का काम किया है। मैं दिग्विजय सिंह से कहना चाहता हूं कि हिंदू और सनातन धर्म के किसी भी त्यौहार पर इस तरीके की टिप्पणी होगी तो यह सहन नहीं किया जाएगा। दिग्विजय सिंह को चाहिए कि वो इसपर माफी मांगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- डेली कॉलेज में भाजपा के आयोजन पर घमासान, दिग्विजय सिंह ने डीसी बोर्ड को पत्र लिखकर जताई आपत्ति, भाजपा नगर अध्यक्ष की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, बोले-हम धर्म का दुरुपयोग नहीं करते
- राज्यसभा में दिग्विजय सिंह के भाषण के मायने, आखिर ‘न मैं टायर्ड हूं न रिटायर्ड हूं’ कहकर क्या दिया संदेश?
- भाजपा और संघ पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, हिंदू सम्मेलनों का जिक्र कर कहा-हम से ही चंदा लेकर हमें ही खिला रहे भंडारा


