रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन में किया रेल कोच इकाई का भूमिपूजन, सीएम यादव ने कहा-इस फैक्ट्री से पांच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Date:

भोपाल। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मध्यप्रदेश में रेल कोच इकाई का भूमिपूजन किया। यह इकाई रायसेन के उमरिया गांव में स्थापित की जा रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जिस रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन हो रहा है, मैंने देखा कि इसका नाम आपनेब्रह्मारखा है। हमारे यहां तो वैसे भी ब्रह्मदेव को निर्माण से जोड़कर देखा जाता है। हमारी तो यह मान्यता है कि सृष्टि का निर्माण भी ब्रह्मदेव ने ही किया है। तो एक तरह से, आदिकर्ता के नाम पर इस यूनिट का नाम रखना, अपने आप में बहुत बढ़िया आईडिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह यूनिट अपने नाम से प्रेरणा लेते हुए और उसे साकार करते हुए,प्रोडक्ट के निर्माण के मामले में नई ऊंचाइयां छुएगी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र के मामले में मध्यप्रदेश को सभी हर संभव सहयोग करेंगे। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में अल्प समय में 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्राप्त करने पर सराहना करते हुए कहा नेतृत्व शानदार हो तो विकास भी तेजी से होता है। मध्यप्रदेश अब आगे मॉडर्न प्रदेश के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा तैयार किए गए लैंड बेल्ट के कारण अब मध्यप्रदेश विकास के लिए जाना जाएगा।

सीएम ने कहा-पांच हजार लोगों को रोजगार

सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में मेट्रो आने के पहले मेट्रो रेल कोच बनाने का काम शुरू हो गया है। इस रेल कोच फैक्ट्री से 5 हजार से ज्यादा रोजगार मिलेंगे। यहां स्कूलकॉलेज खोलने के लिए जमीन भी देंगे। रायसेन जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को घुटने पर लाने का काम किया है। आज भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

शिवराज ने कहा- एमपी को आइडियल बनाएंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम एमपी को आइडियल क्षेत्र बनाकर छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया है कि दुनियाभर में कोई भी समझौता होगा, वो किसानों के हित को ध्यान में रखकर ही होगा। बीजेपी सरकार में किसान, मछुआरों और पशुपालकों के हित सुरक्षित रहेंगे। चौहान ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हमारे भाइयों को धर्म पूछपूछकर मारा गया। आज ये कहते हुए गर्व है कि उन आतंकवादियों को कश्मीर में ही ढूंढकर सिर में गोली मारी गई। आज भारत के शौर्य प्रदर्शन को पूरी दुनिया ने देखा।

1800 करोड़ में 60 हेक्टेयर पर निर्माण

भारत अर्थ मूवर्स परियोजना द्वारा भोपाल जिले की सीमा के पास रायसेन के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से राजधानी भोपाल सहित रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिलों को लाभ होगा। इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधा था। आज यानी रविवार को भी पीएम मोदी ने बंगाल में फिर से टीएमसी को आड़े हाथों लिया है। इस पर अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण के नाम पर पीएम मोदी देश को भ्रमित कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश को सच्चाई बताने के बजाय भ्रमित करने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा कि महिला आरक्षण के नाम पर सियासी खेल नहीं चलेगा। ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की पक्षधर रही है और इस मुद्दे पर उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना गलत है। ममता बनर्जी ने आंकड़ों के जरिये बताया कि लोकसभा में तृणमूल के 37.9 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में 46 प्रतिशत महिलाओं को नामित किया गया है। उनके मुताबिक, महिला आरक्षण का विरोध करने का सवाल ही नहीं उठता। ममता ने  कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सरकार अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करना चाहती है। यह संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ और संघीय व्यवस्था पर हमला है, जिसके जरिये भाजपा शासित राज्यों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। 2023 में बिल पास होने का किया जिक्र ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार इस मुद्दे पर गंभीर थी, तो 28 सितंबर 2023 को बिल पास होने के बाद करीब तीन साल तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया। चुनाव के बीच इसे जल्दबाजी में आगे बढ़ाना और डिलिमिटेशन से जोड़ना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें संसद के भीतर आकर देश को संबोधित करना चाहिए, जहां जवाबदेही तय होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता जरूरी है और जनता सच्चाई को समझती है। ममता ने आगे कहा कि आपने कल जो किया वह कायरतापूर्ण, पाखंडी और दोहरी चाल थी। आप महसूस कर सकते हैं कि सत्ता आपके हाथों से फिसल रही है।