इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे से जेल में मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, कहा-सड़क पर भी लड़ेंगे न्याय की लड़ाई

Date:

इंदौर। टैंकर के विवाद में गिरफ्तार नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे से मिलने आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जेल पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने हा कि हम न्याय की लड़ाई कानून के साथसाथ सड़क पर भी लड़ेंगे।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने मीडिया से कहा कि चिंटू चौकसे के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के चलते मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ऐसा ही माहौल पूरे मध्यप्रदेश में है। कांग्रेस परिवार चिंटू चौकसे के साथ खड़ा है। भाजपा के नेता और पदाधिकारी जो कर रहे हैं, वह पूरा प्रदेश देख रहा है। चौकसे के भतीजे को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह झगड़ा जानबूझकर किया गया है। सत्ता के अहंकार में ये लोग मानवता भी भूल गए। हम यह लड़ाई सिर्फ कोर्ट में नहीं, सड़क पर भी लड़ेंगे। चौकसे पर दर्ज पूरा मुकदमा ही गलत है। 307 का यह मामला जानबूझकर रचा गया है।

पटवारी बोले-भाजपा की नौकरी कर रही पुलिस

जेल में चौकसे से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एसपी, कलेक्टर, टीआई या पुलिस सभी भाजपा की दिहाड़ी पर काम कर रहे हैं। ये न्याय नहीं कर रहे, बल्कि भाजपा की नौकरी कर रहे हैं। इन लोगों को अपनी कुर्सी इतनी प्यारी है कि सर्विस बुक के नियम तक भूल गए हैं। पटवारी ने आगे कहा कि चिंटू चौकसे का कोई वीडियो ऐसा सामने नहीं आया है, जिसमें वह किसी को मारते हुए दिखे हों। वह तो समझाते हुए नजर आए हैं। फिर भी उनका नाम एफआईआर में डाला गया, यह अगर राजनीतिक द्वेष नहीं है तो क्या है? चौकसे का भतीजा अब भी अस्पताल में भर्ती है और बेहोश है। फिर दोनों के खिलाफ एकसाथ एफआईआर क्यों की गई? दोनों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और...