राहुल गांधी के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार, कहा-देश विरोधी मानसिकता का परिचय दिया

Date:

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश विरोधी मानसकिता का परिचय दिया है। उनको देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें अपने बयान पर खेद व्यक्त करना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए।

सीएम यादव ने कहा कि मैं मानता हूं कि लोकतंत्र में नीतियों पर बोला जाए, लेकिन देशविरोधी मानसिकता को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी को यह बात समझ आएगी और वे माफी मांगेंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस जब देखो तब देशविरोधी तरीके से अपनी एक अलग पहचान बनाती है और राहुल गांधी इसके सिरमौर हैं। अतीत में उनके नेताओं ने आतंकवादियों के लिए जिस सम्मानजनक ढंग से बयान दिए और देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े होकर अपनी देशविरोधी मानसिकता का परिचय दिया, वह राहुल गांधी भूल गए हैं। वे भारतीय लोकतंत्र के दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं। सीएम ने कहा, देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें अपने बयान पर खेद व्यक्त करना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए।

राहुल ने इंडियन स्टेट की कही थी बात

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी लड़ाई बीजेपीआरएसएस के साथ इंडियन स्टेट से भी राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मोहन भागवत का बयान राजद्रोह के समान है कि भारत को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर बनने के बाद मिली। मोहन भागवत का यह बयान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथसाथ हर एक भारतीय नागरिक का अपमान है। भागवत का कमेंट हमारे संविधान पर हमला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।