मध्यप्रदेश में भाजपा ने बनाए डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य, इंदौर ने सदस्यता अभियान में भी मारी बाजी

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में 1 करोड़ 50 लाख से अधिक सदस्यों का लक्ष्य पार कर लिया है। पार्टी ने डेढ़ महीने में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाए हैं। इस सदस्यता अभियान में इंदौर लोकसभा में देश भर में सबसे ज्यादा सदस्य बने हैं। वहीं, इंदौर की ही विधानसभा क्रमांक 1 और 2 देश की टॉप 5 विधानसभा में शामिल हैं।

भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। सदस्यता अभियान में 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 107 सदस्य बनाए हैं।अब प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हुआ है, इसमें भी मध्यप्रदेश भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार सदस्यता अभियान में इंदौर लोकसभा देश भर में अव्वल है। देश के टॉप 5 विधानसभा क्षेत्रों में इंदौर विधानसभा 1 और 2 शामिल है, जबकि छिंदवाड़ा आठवें नंबर पर है। प्रदेश के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

सभी बूथ पर लक्ष्य से ज्यादा सदस्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने 200 सदस्य प्रति बूथ का लक्ष्य दिया था, एमपी में यह आंकड़ा 250 सदस्य प्रति बूथ रखा गया था और यह पूरा भी हुआ। सदस्यता अभियान का पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चला। इसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।