‘आवासीय’ जमीन पर बेबीलोन ने तान दिया सी-21 ‘बिजनेस पार्क’, जिस तृष्णा संस्था से फर्जी तरीके से ली जमीन, उसका रजिस्ट्रेशन ही नहीं

Date:

इंदौर। गृह मंत्री से शिकायत के बाद शुरू हुई जांच में पता चला कि जिस तृष्णा गृह निर्माण संस्था की जमीन पर बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर ने सी 21 बिजनेस पार्क खड़ा किया है, उसका रजिस्ट्रेशन 2018 में ही निरस्त हो चुका है। अब एक और नया खुलासा यह है कि इस जमीन का डायवर्शन बेबीलोन ने आवासीय के रूप में कराया है। ऐसे में विभागों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की जांच तो शुरू हो गई है, लेकिन इसमें सहकारिता के साथ ही अन्य विभागों को भी एक्शन लेना होगा।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह से की गई शिकायत में ग्राम खजराना तहसील जिला इन्दौर .प्र. के पटवारी हल्का नं. 16 में स्थित सर्वे नं. 33 रकबा 2.75 एकड तथा सर्वे नं. 28/2 रकबा 1.84 एकड़ का जिक्र किया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके पार्टनर ने बालेबाले उक्त भूमि तृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्या. इन्दौर को हस्तांतरित कर दी। तृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था ने वह जमीन चुघ हाउसिंग एंड डेवलपर्स, मेसर्स बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर्स प्रा.लि. हरियाणा और तीन अन्य लोगों को बेच दी, जिसका उसे कोई वैधानिक अधिकार नही था। अब इस पर सी-21 बिजनेस पार्क बन चुका है। शिकायत के बाद गृह विभाग भारत सरकार के अवसर सचिव मृत्युंजय त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा। इसमें शिकायत की जांच करने को कहा गया। जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि तृष्णा संस्था का रजिस्ट्रेशन तो 2018 में ही निरस्त हो चुका है। अब आगे की जांच जारी है।

राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में आवासीय

हमारे पास राजस्व विभाग का रिकॉर्ड है। इसमें इन खसरों की जमीन का डायवर्शन आवासीय में बताया गया है और इसी हिसाब से शुल्क भी जमा कराई गई है। यह सारी जमीन बेबीलोन इनफ्रास्ट्रक्च प्रा.लिमिटेड प्लाट नं.124, सेक्टर 44, गुड़गांव, हरियाणा के नाम है और जमीन का मालिक आलोक पिता डीपी भंडारी को बताया गया है।

-28/2/4(s) 0.0940 हेक्टेयर

-28/2/5 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/3/1 (S) 0.0930 हेक्टेयर

-28/3/2 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/3/3 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/3/4 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/1/2 (s) 0.1290 हेक्टेयर

-28/2/2 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/2/3 (s) 0/0930 हेक्टेयर

(इन सभी जमीनों का डायवर्शन आवासीय में हुआ है।)

ठीक से जांच हुई तो जमीन पर आ जाएगा ‘पार्क’

अगर इस मामले की ठीक तरह से जांच हुई तो पूरा बिजनेस पार्क ही जमीन पर आ जाएगा। एक तो जिस संस्था को अधिकार ही नहीं था उससे जमीन खरीद ली। वह भी ऐसी संस्था से जिसका पंजीयन 2018 में निरस्त हो चुका है। यह जमीन संस्था के सदस्यों की थी, जिसे गलत तरीके से बेबीलान इंफ्रास्ट्रक्चर ने खरीद लिया। इसके बाद शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए आवासीय जमीन पर व्यावसायिक इमारत खड़ी कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2026 के तहत गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक का बहुत बड़ा योगदान है। गिल की कप्तानी पारी ने आज टीम को जीत दिलाई। केकेआर से कैमरून ग्रीन ने कमान संभाली केकेआर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 0 रन पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रबाडा को आसान सा कैच दे बैठे। 2 ओवर की समाप्ति तक केकेआर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर 21 रन था। सेफर्ट भी रबाडा की कॉल पर 19 रन बना के चलते हुए। जीटी ने शुरू से  अपना दबदबा बना के रखा गेम में और केकेआर का स्कोर पावर प्ले खत्म होने तक 40- 3 था। पॉवेल और ग्रीन की पार्टनरशिप ने कुछ रन जरूर बनाए पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से पहले पॉवेल 27 रन बना के अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबाज आ रहे हैं वे जा रहे हैं, लेकिन केकेआर की पारी में कैमरून ग्रीन ने एक छोर पर टिक के सबसे ज्यादा 79 रन बनाए 55 गेंदों में। इसके कारण स्कोर अच्छा हो सका। जीटी की तरफ से रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। केकेआर ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। घरेलू मैदान पर जीटी की धुआंधार बल्लेबाजी जीटी की पारी की शुरुआत कैप्टन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने की। दोनों ने चौके छक्के लगा के 5 ओवर में 57 रन बना दिए। छठे ओवर की शुरुआत में जीटी का पहला विकेट गिर गया और साई सुदर्शन 22 रन बना के पवेलियन रवाना हो गए। जोश बटलर 15 गेंद पर 25 रन बना के वरुण चक्रवर्ती को विकेट दे बैठे। शुभमन गिल ने 86 रनों की कमाल की कप्तानी पारी खेली लेकिन आखिरी में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच दे बैठे। ये एक शानदार कैच था जो बेहद कठिन भी था। शाहरुख खान और तेवतिया ने गेम खत्म किया और 5 विकेट से जीटी ने केकेआर पर जीत हासिल की।