दुबई। चैम्पिन्यस ट्रॉफी के सेमिफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। फाइनल मैच दुबई में ही 9 मार्च को होगा। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.3 ओवर में 264 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
भारत को मैच जीतने के लिए 265 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 73 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने चेज मास्टर विराट कोहली, जिन्होंने 84 रन की बेहद अहम पारी खेली। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोहली ने रन चेज में 3 बड़ी साझेदारियां भी कीं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 91, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन जोड़े। इन्हीं पार्टनरशिप ने रन चेज को आसान बनाया। आखिर में हार्दिक पंड्या ने तेजी से 28 रन बनाए और केएल राहुल ने छक्का मारकर जीत दिलाई। वे 42 रन बनाकर नाबाद लौटे।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!



