हाईकोर्ट इंदौर में एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रशिक्षण, युवा अधिवक्ताओं ने सीखी अभियोजन और बचाव पक्ष के प्रस्तुतीकरण की तकनीक

Date:

इंदौर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से 20 एवं 21 सितम्बर को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर में दो दिवसीय एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, प्रशासनिक न्यायाधीश, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा अधिवक्ताओं ने प्रशिक्षण के साथ अभियोजन और बचाव पक्ष के प्रस्तुतीकरण की तकनीक भी सीखी।

कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के सदस्य सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता, प्रिया हिंगोरानी,डॉ.अमन हिंगोरानी, राजीव कुमार विरमानी, संदीप नारायन, विनय सभरवाल, दिलीप मेहरा, सर्वेश चौधरी, जमशेद वे, रीमा भंडारी, मंजुलता गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसमें युवा अधिवक्ताओं को एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने के साथसाथ प्रतिभागी अधिवक्ताओं को दो रोल (अभियोजन/याचिकाकर्ता तथा बीबचाव/प्रतिवादी ) प्रदान किए। प्रतिभागियों को 10-10 के समूहों में बांटकर न्यायालय कक्षों में जाकर कोर्स मटेरियल के रूप में प्रतिभागियों को प्रदान किए। राज्य बनाम मोंटी खन्ना राज मल्होत्रा बनाम शिवानी मल्होत्रा के दो प्रकरण तथा उन दोनों प्रकरणों के माध्यम से केस एनालिसिस का तरीका,गवाह को हैंडल करना, अभियोजन पक्ष बचाव पक्ष के गवाहों का मुख्य परीक्षण, प्रति परीक्षण, मौखिक तर्क, ड्राफ्टिंग स्किल्स डेवलपमेंट के तरीके बताये और उनका अभ्यास भी कराया गया। प्रतिभागियों से कार्यक्रम के संबंध में फीड बैक प्राप्त किये।

👉 यह भी पढ़ें:

कार्यक्रम के समापन सत्र में न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा कि एक अच्छे अधिवक्ता को हमेशा यह जानना आवश्यक है कि उसे क्या करना है, कितना करना है, क्यों करना है, कब करना है और कहां करना है। इसके अलावा अधिवक्ताओं को अपनी व्यवसायिक नैतिकता हमेशा बनाये रखनी चाहिए जिससे उसकी प्रतिष्ठा स्थापित हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सुमन श्रीवास्तव, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यप्रदेश, अनूप कुमार त्रिपाठी, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, खंडपीठ इंदौर तथा हर्ष सिंह बहरावत, रजिस्ट्रार (प्रशासन), उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, नीरज मालवीय विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उच्च न्यायालय इंदौर, रितेश ईनाणी,अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर, शिवराज सिंह गवली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनिरुद्ध जैन उप सचिव सालसा सहित उच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जिला न्यायालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राम भक्तों के नाम चंपत राय का पत्र, कहा-निराधार आरोपों के कारण थे चुप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।  मंगलवार को उन्होंने रामभक्तों के नाम एक पत्र जारी कर अपना बात कही है।