मंदसौर में बड़ा हादसा टला, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग

Date:

भोपाल। शनिवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर में बड़ा हादसा टल गया। सीएम डॉ.मोहन यादव गांधी सागर पार्क में हॉट एयर बैलून देख रहे थे, जब अचानक उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत बैलून से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए।

बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में नाइट हाल्ट के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट बैलून में सवार हुए, लेकिन हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से बैलून नहीं उड़ सका। इस दौरान उसके निचले हिस्से में आग लग गई, जिसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने बुझाया। दूसरी ओर, सीएम डॉ. यादव जिस ट्रॉली में सवार थे, उसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने संभाले रखा, जिससे डॉ. यादव सुरक्षित रहे।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम को गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण की शुरुआत की थी। रात में वे रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में ही रुके थे। उन्होंने क्रूज पर सवार होकर चंबल डैम के बैक वाटर एरिया घूमा। शनिवार सुबह वे रिट्रीट पहुंचे। यहां बोटिंग का लुत्फ उठाया।

टला बड़ा हादसा! MP के सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षित  बाहर निकाले गए | MP CM Mohan Yadav's hot air balloon caught fire, he was  rescued

सांसद के साथ बैठे थे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून के रोमांचकारी सफर पर निकल रहे थे, लेकिन उस समय हवा की रफ्तार ज्यादा थी। इस वजह से बैलून उड़ नहीं सका। जब उसमें एयर भरी जा रही थी, वह नीचे झुक गया। जिससे निचले हिस्से में आग लग गई। इसके ठीक नीचे सीएम थे। इसके चलते सीएम सिक्योरिटी भी अलर्ट हुई और ट्रॉली को संभाले रखा। दूसरी ओर, एक्सपर्ट और कर्मचारियों ने आग को बुझाया।

कलेक्टर ने कहा-सभी मानकों का पालन हुआ

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि आग लगने की बात सही नहीं है। एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी तरह की कोई चूक नहीं हुई है। मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे। इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’

जंतर-मंतर पर हुए युवा प्रदर्शन के बाद विपक्षी राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया।