इंदौर में 14 मुस्लिम हिन्दू बने, चार की घर वापसी हुई, खजराना मंदिर में हुआ आयोजन

Date:

इंदौर। खजराना गणेश मंदिर में 14 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया। इसके अलावा, चार अन्य लोगों ने भीघर वापसीकी यानी वे पहले हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके थे, लेकिन अब उन्होंने वापस हिन्दू धर्म में लौटने का फैसला किया है। गुरुवार को हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी शामिल हुए।

इन लोगों ने बताया कि कई कारणों से हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया। कुछ महिलाओं ने मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव से परेशान होकर यह कदम उठाया। एक महिला ने कहा, मुझे बचपन से ही मंदिर जाना अच्छा लगता था। हिन्दू धर्म मुझे अच्छा लगता है। मैंने बिना किसी के दबाव के हिन्दू धर्म अपनाया है। एक अन्य महिला ने कहा, मंदिरों में महिलाओं को भी पूजा करते देख अच्छा लगता था। लेकिन मुस्लिम धर्म में महिलाओं के मस्जिद जाने पर प्रतिबंध है, यह हमें बड़ा बुरा लगता था। हिंदुओं के घर में होने वाले पूजापाठ देखकर हमें भी अपने घर में ऐसे ही पूजा पाठ कराने की इच्छा होती थी।

👉 यह भी पढ़ें:

घर वापसी करने वालों का कहना

घर वापसीकरने वालों ने कहा कि उन्होंने हिन्दू धर्म की ओर लौटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि यही उनका सच्चा धर्म है। एक व्यक्ति ने कहा, मैं हमेशा से हिन्दू धर्म के प्रति आकर्षित रहा हूं। मैंने इस्लाम में कभी सहज महसूस नहीं किया। आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने मूल धर्म में वापस गया हूं। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के संतोष शर्मा ने बताया कि सभी 18 लोगों का खजराना गणेश मंदिर में शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि विहिप उन लोगों की हर संभव मदद करेगा जिन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया है। पिछले कुछ महीनों में, कई मुस्लिमों ने हिन्दू धर्म अपनाया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Mohan Cabinet : गुजरात को 217 करोड़ रुपए देगा मध्यप्रदेश, कैबिनेट बैठक से पहले सीएम यादव ने दी जानकारी, कई फैसलों पर लगी मुहर

सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े अंतर्राज्यीय वित्तीय विवाद का समाधान हो गया है। मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि लंबे समय से विवादों में रही नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध परियोजना से जुड़े वित्तीय विवाद का समाधान हो गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश सरकार गुजरात को 217 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।