भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को 14 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं। इससे पहले आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की गई थी।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन का संभागायुक्त बनाया गया है। उनके पास सिंहस्थ मेले का प्रभार पहले से ही है। उनकी जगह वर्तमान में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा इंदौर कलेक्टर की कमान संभालेंगे। जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदामा खाड़े की जगह जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया हैं। आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया हैं। वर्तमान में गृह सचिव आशीष भार्गव की नई पदस्थापना फिलहाल नहीं की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- राजस्व विभाग में लापरवाही पर कलेक्टर शिवम वर्मा का सख्त एक्शन, आरआई और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस
- इंदौर के स्कूल शिक्षा विभाग में 2 करोड़ 87 लाख रुपए के गबन के मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा का कड़ा एक्शन, पांच कर्मचारी निलंबित
- डेली कॉलेज का संविधान बदलने के मंसूबों पर कलेक्टर शिवम वर्मा का स्पीड ब्रेकर, कहा-ऐसा कोई फैसला नहीं ले सकता डीसी बोर्ड
- कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचा डेली कॉलेज का मामला, जांच के साथ ही 12 नवंबर को होने वाली डीसी बोर्ड की मीटिंग पर रोक लगाने की मांग
- यूं ही नहीं मिला शिवम वर्मा को सीएम मोहन यादव का ‘आशीष’, सिंहस्थ की तैयारियों के लिए ऐसे ही अधिकारी हैं जरूरी


इन जिलों के कलेक्टर बदले
इंदौर – शिवम वर्मा को कलेक्टर बनाया गया है। वे अभी इंदौर नगर निगम में कमिश्नर हैं।
जबलपुर – राघवेन्द्र सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। वे अभी आगर–मालवा जिले के कलेक्टर हैं।
कटनी – आशीष तिवारी को कलेक्टर बनाया गया हैं। वे अभी मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव हैं।
बड़वानी – जयति सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। वे अभी उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ हैं।
आगर–मालवा – प्रीति यादव को कलेक्टर बनाया गया हैं। वे अभी जबलपुर नगर निगम में कमिश्रर हैं।



