कर्नाटक; जाति जनगणना रिपोर्ट; सीएम सिद्धारमैया को सौंपी
कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग कमीशन ने गुरुवार, 29 फरवरी को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट सौंप दी. संभावना है कि इस रिपोर्ट पर अगली कैबिनेट मीटिंग में ही कर्नाटक सरकार फैसला लेगी. जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट को पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन जयप्रकाश हेगड़े ने मुख्यमंत्री को सौंपा.
👉 यह भी पढ़ें:
- Karnataka Political Crisis: मंत्री पद छोड़ते ही मचा सियासी भूचाल, आखिर क्यों नाराज़ हुए रामलिंगा रेड्डी?
- Karnataka : डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के नए सीएम की शपथ, सिद्धारमैया के बेटे का क्या हुआ?
- Karnataka CM Change: कुर्सी छोड़ी, लेकिन राजनीति नहीं! सिद्धारमैया को कांग्रेस ने दिया बड़ा मिशन, 2029 की तैयारी शुरू?
- डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम, सिद्धारमैया के प्रस्ताव पर विधायकों ने चुना अपना नेता, तीन जून को शपथ

इस सर्वे को 2015 से 2018 के बीच 167 करोड़ रुपये खर्च करके कराया गया था, लेकिन एक सचिव सदस्य के हस्ताक्षर न होने की तकनीकी खामी के चलते बीजेपी की बीएस येदियुरप्पा और बासवराज बोम्मई सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया. राजनीतिक गलियारे में ये आशंका जताई जा रही थी कि अगर इन आंकड़ों से पता चलेगा कि प्रभावशाली समुदायों वोक्कालिगा और लिंगायत से ओबीसी की संख्या अधिक है तो सत्ता समीकरण बदल जाएंगे.


