श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के बाद आतंकी वारदातें बढ़ गई हैं। एक बार फिर एक प्रवासी मजदूर को निशाना बनाया गया है। आतंकियों ने यूपी के बिजनौर के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चार दिन पहले भी आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने यूपी के बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह को बटागुंड गांव में गोली मार दी। गोली मजदूर के हाथ में लगी, उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आतंकवादियों ने इससे पहले गांदरबल में श्रीनगर-लेह हाईवे पर सोनमर्ग के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत प्रवासी मजदूरों पर हमला किया था। इसमें एक डॉक्टर और छह मजदूर मारे गए थे। पिछले सप्ताह शोपियां में भी एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उल्लेखनीय है कि कश्मीर में काफी संख्या में प्रवासी मजदूर हैं, जो विभिन्न बड़ी परियोजनाओं में काम करते हैं। इसके अलावा सेब के बगीचों में भी बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब के मजदूर काम करते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी



