उमर अब्दुल्ला ने बुलडोजर एक्शन पर उठाए सवाल,भाजपा को घेरा 

Date:

उमर अब्दुल्ला ने बुलडोजर एक्शन पर उठाए सवाल,भाजपा को घेरा

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा,यूपी में जिस तरह मुसलमानों के घरों और दुकानों पर रोज बुलडोजर चलाए जाते हैं उसका परसों सुप्रीम कोर्ट ने जायजा लिया और कहा कि ये गैरकानूनी है. जिस तरह यूपी में हमारे मस्जिदों, दरगाहों और दुकानों पर ताले लगाए जा रहे हैं वो भी बात हमसे छिपी नहीं है.

एक सीट के लालच में दोस्त ने हमें छोड़ दिया...', INDIA ब्लॉक के सहयोगी पर  उमर अब्दुल्ला का तीखा तंज - Omar Abdullah takes a dig at PDP says NC  contesting in

उन्होंने कहा, जिस तरह असम में बीजेपी की हुकूमत में हर बार किसी को जलील करने की कोशिश की जा रही है तो वो मुसलमान हैं. जब असम में सैलाब आता है तो कहा जाता है कि ये जिहादी सैलाब है. क्योंकि मकसद मुसलमानों को जलील करना है. कर्नाटक में जब बीजेपी की हुकूमत होती है तो हमारी मां-बहनों को कहा जाता है कि हिजाब हटाओ, नकाब उतारो और तब फिर जाओ कॉलेज और स्कूलों के अंदर. हमें जम्मू-कश्मीर को उन ताकतों से बचाना चाहते हैं जो यहां यूपी जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।