कुलगाम मुठभेड़: पांच आतंकवादी मारे गए, दो सैनिक घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में भारतीय सेना और कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन कादर के तहत पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया है। भारतीय सेना ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी कि इस अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में दो सैनिक घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत
- अमेरिकी हवाई प्रदर्शन में दो युद्धक विमान टकराए, ईरान ने उड़ाया मजाक
ऑपरेशन का विवरण
19 दिसंबर को कुलगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की ख़ुफ़िया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। सेना के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर जब सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी, तो आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया।
स्थिति की पुष्टि
कश्मीर पुलिस ने भी अपने एक्स हैंडल के जरिए अभियान के सफल होने की पुष्टि की। सेना ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


