जम्मू कश्मीर:पीओके  हमारा भाई  उसे भी हम अपने परिवार में शामिल करना चाहते हैं; राजनाथ सिंह 

Date:

जम्मू कश्मीर:पीओके हमारा भाई उसे भी हम अपने परिवार में शामिल करना चाहते हैं; राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक चुनावी सभा में कहा मैं कहता हूं कि भारत को क्यों हिंदू-मुस्लिम में बांटते हो, केवल सत्ता हासिल करने के लिए? पीओके भी जिसे आज कहते हैं वह भी हमारा भाई है, उसे भी हम अपने परिवार में शामिल करना चाहते हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करो. हम लोगों का यह सिंद्धात है और आप लोग जानते हैं यदि सुकून से रहना है तो पड़ोसी के साथ रिश्ते अच्छे बनाकर रखने चाहिए, जितने भी हमारे पड़ोसी देश हैं सबके साथ हम अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं.

रक्षा मंत्री ने कहा, पाकिस्तान के साथ भी रिश्ते अच्छे बनाकर रखना चाहते हैं. सबके साथ रखना चाहते हैं. लेकिन वह आतंकवाद को बढ़ावा देते रहें और हम उनके साथ रिश्ते अच्छे बनाते रहे यह कैसे होगा? दोनों काम नहीं हो सकता है.

उन्होंने कहा है, वह गारंटी दें इस बात की हम आतंकवाद को भारत की धरती पर किसी भी सूरत में होने नहीं देंगे. हम उन्हें गले से लगाने के लिए तैयार हैं, उनके साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।