जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सिपाही की मौत
कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ हुई सेना की मुठभेड़ में एक सिपाही की मौत हो गई है.सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.पोस्ट में कहा गया है कि नायब सुबेदार राकेश कुमार नौ नवंबर को किश्तवाड़ में चल रहे साझा अभियान का हिस्सा थे. उनकी बहादुरी को व्हाइट नाइट कोर और सभी रैंक के अधिकारी सलाम करते हैं.



