ऑपरेशन सिंदूर पर बोले जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला-जवाब देने का यही था तरीका

Date:

श्रीनगर। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान आया है। अब्दुल्ला ने कहा कि शुरुआत पहलगाम में हुआ, जहां 26 बेगुनाह लोगों को मारा गया। तब केंद्र सरकार ने कहा कि इसका हम जवाब देंगे। जवाब देने का तरीका यही था कि हमने पाकिस्तान में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई नहीं की। आतंकियों को निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से हमारे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी कर रही है। इसमें 10 नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद थे। शाह ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सीमा पर रहने वाली नागरिक आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमने सारे डीसी से बात की है, जहांजहां सिविलयन को निकालने की आवश्यकता होगी उन्हें निकाला जाएगा। हमारे हाथ में यह खेल नहीं है। अब्दुल्ला ने कहा कि शुरुआत पहलगाम में हुआ, जहां 26 बेगुनाह लोगों को मारा गया। तब केंद्र सरकार ने कहा कि इसका हम जवाब देंगे। जवाब देने का तरीका यही था कि हमने पाकिस्तान में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई नहीं की, आतंकियों को निशाना बनाया। लेकिन, पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जा रही है। हमारे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। पहलगाम में लोगों को इस तरह मारा नहीं गया होता तो ये दिन नहीं आता। हम आराम से रह रहे थे, पर्यटन का दबदबा था। नियंत्रण रेखा पर शांति थी। हमारे बनाए हुए हालात नहीं हैं। हमलोगों में से कोई जंग नहीं चाहता, जम्मूकश्मीर में पहले जो भी वार हुए जम्मूकश्मीर को प्रभावित किया। हम तो चाहेंगे कि हालात दोबारा ठीक हो, पहले पाकिस्तान को बंदूक शांत करनी पड़ेगी, फिर यहां से बंदूक नहीं चलेगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।