बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एलओसी पर दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को ढेर कर दिया।

भारतीय सेना के अनुसार, 23 अप्रैल को दो से तीन आतंकवादियों ने बारामूला के सरजीवन सामान्य क्षेत्र के माध्यम से एलओसी पार कर घुसपैठ करने की कोशिश की। नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क टीपीएस (Troops on Point Security) ने उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई।
इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है।
सेना ने जानकारी दी कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- अमेरिकी हवाई प्रदर्शन में दो युद्धक विमान टकराए, ईरान ने उड़ाया मजाक
- तमिलनाडु में सियासी भूचाल: विजय की पार्टी का बड़ा ऐलान, “सरकार बनाने की कोशिश हुई तो सभी विधायक देंगे इस्तीफा”


