सांबा में संदिग्ध पॉलिथीन बैग में मिला IED,आतंकी साजिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ में ३० जनवरी की सुबह बॉर्डर के पास एक नाले में संदिग्ध पॉलिथीन बैग मिला है.. इस बैग में आईईडी था , जिसे इस नाले पर बने पुल के नीचे रखा गया था. आशंका जताई जा रही हैं कि पुल को क्षति पहुंचाने के मकसद से यह आईईडी लगाई गईं थी. सुरक्षा बलों ने बैग जब्त कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है | गौरतलब है कि इस नाले का इस्तेमाल आतंकी घुसपैठ के लिए भी करते है. घटना के बाद से पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी ली

👉 यह भी पढ़ें:
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी के जंगलों में छिपे हैं तीन पाकिस्तानी आतंकी, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
- बड़ी साजिश नाकाम: बारामूला में सेना ने IED बरामद कर काफिले को बचाया
- दिल्ली-एनसीआर में आतंकी साजिश नाकाम: 5 आतंकवादी गिरफ्तार, आईईडी सामग्री बरामद
- जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट, एक कैप्टन और एक जवान शहीद, एक जवान घायल
गौरतलब है कि तीन दिन पहले कुपवाड़ा पुलिस ने जिले के करनाह इलाके में आतंकवादियों से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार कर एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था. आरोपियों के पास से एके कैटेगरी की राइफल, दो पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया.


