श्रीनगर। जम्मू–कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। उसके पास से एके-47 और भारी मात्रा में गोला–बारूद बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों द्वारा इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया। अबतक इस एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया और उसके पास एके-47, गोला–बारूद बरामद किया गया है। बचे हुए आतंकियों की तलाश भी की जा रही है। जम्मू–कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया था कि हंदवाड़ा के क्रुम्हूरा जचलदारा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को सोपोर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेर लिया था, लेकिन दोनों भाग गए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त



