भारत की ईरान पर नई एडवाइजरी: नागरिकों से तुरंत तेहरान छोड़ने की अपील
ईरान और इजराइल के बीच लगातार बढ़ते सैन्य संघर्ष को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई और सख्त एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने ईरान में रह रहे सभी भारतीयों से तुरंत तेहरान छोड़ने की अपील की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!

भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के व्यक्ति जो अपने संसाधनों से तेहरान से बाहर निकल सकते हैं, वे जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
जो नागरिक अभी तेहरान में मौजूद हैं और तत्काल बाहर निकलने की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने और सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने की सलाह दी गई है।
ईरान में भारतीय दूतावास ने उन सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं कि वे तुरंत दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान और संपर्क नंबर प्रदान करें। संपर्क नंबर +989010144557, +989128109115 और +989128109109 हैं।
सरकार की यह चेतावनी ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के और अधिक खतरनाक मोड़ लेने की आशंका के मद्देनजर जारी की गई है।



