बांग्लादेश में चल रहे भारतीय प्रोजेक्ट स्थगित
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा बांग्लादेश में हमारे जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनको मौजूदा परिस्थितियों के चलते स्थगित कर दिया गया है.
बहुत सारे प्रोजेक्ट में वहां जो कुछ लोग काम कर रहे थे, उनको वापस आना पड़ा है. कई अन्य कारणों से भी ये प्रोजेक्ट रुक गए हैं
रणधीर जायसवाल ने कहा कि जब हालात बेहतर होंगे, कानून व्यवस्था बहाल होगी, फिर वहां की सरकार से बातचीत कर देखा जाएगा कि इसको फिर कैसे आगे ले जाया जाए. गौरतलब है कि बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के चलते वहां स्थितियां सामान्य नहीं हैं
👉 यह भी पढ़ें:
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- भारतीय फोटोग्राफी के महान सितारे रघु राय का निधन, कैमरे से दुनिया को दिखाया भारत का असली चेहरा
- चुनाव में गड़बड़ी पर सख्त वार: पश्चिम बंगाल में पांच पुलिस अधिकारी निलंबित


