भारत–अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार : जयशंकर–रुबियो वार्ता में ट्रेड डील और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस अहम बैठक में दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए व्यापार समझौते का स्वागत किया। साथ ही महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन में द्विपक्षीय सहयोग को औपचारिक रूप देने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-क्या अब भारत अमेरिका निर्भर बन रहा है
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया?
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने फिर किया सरकार पर हमला, कहा-इसने टेक्सटाइल उद्योग को खत्म कर दिया
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी घमासान: संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, टैरिफ और घाटे पर उठे सवाल
यह मुलाक़ात बुधवार को अमेरिका द्वारा आयोजित पहली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक से पहले हुई, जिसमें जयशंकर और रुबियो ने द्विपक्षीय एजेंडे पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के बाद एस. जयशंकर ने एक्स पर लिखा,अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई। हमने द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों सहित व्यापक विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भारत–अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के तहत व्यापार, ऊर्जा, परमाणु सहयोग, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर बातचीत हुई, और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न तंत्रों की बैठकों पर सहमति बनी।
वहीं, मार्को रुबियो ने भी मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलकर महत्वपूर्ण खनिजों की खोज में द्विपक्षीय सहयोग और नई आर्थिक संभावनाओं के रास्ते खोलने पर चर्चा हुई। अमेरिका–भारत व्यापार समझौते की भी सराहना की गई।
यह बैठक भारत–अमेरिका संबंधों में आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


