भारत-पाकिस्तान तनाव: अधिकतर हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन सामान्य, सुरक्षा की कड़ी,नई गाइड लाइन जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तेजी से बदले हैं। पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों और एयरपोर्ट को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया। इसके बाद सुरक्षा कारणों से देश के 27 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि कई अन्य एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत सख्त कर दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- Jammu Kashmir Security Alert: क्या राजनीति के जरिए नई साजिश रच रहा है ISI? सुरक्षा एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी चिंता
- Petrol Diesel Price Update: 1 जून से लागू होगा नया एक्सपोर्ट टैक्स, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर
- नई सिक्स मशीन” बने वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल भी हुए फैन

एयरपोर्ट्स पर कड़ी सुरक्षा, उड़ानों पर असर
देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालांकि, अधिकतर हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन सामान्य है, लेकिन कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है क्योंकि हवाई क्षेत्र में कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं।
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें फ्लाइट में सवार होने से पहले एक अतिरिक्त चेकिंग—’सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग’—को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही अब किसी भी यात्री के रिश्तेदार या मित्रों को एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
डीआईएएल और एयरलाइन की सलाह
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बताया है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य है, लेकिन सुरक्षा कारणों से समय-समय पर कुछ उड़ानों में बदलाव हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे:
- अपनी फ्लाइट से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें
- अपने बैग की पैकिंग नियमों का पालन करें
- सुरक्षा कर्मियों और एयरलाइन स्टाफ का पूरा सहयोग करें
- फ्लाइट की स्थिति ऑनलाइन चेक करते रहें
‘ऑपरेशन सिंदूर’: सैन्य कार्रवाई की पुष्टि
देशभर में 27 हवाई अड्डों को बंद करने का फैसला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत लिया गया है। इस सैन्य कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें पिछले महीने कम से कम 26 लोगों की जान गई थी।
उड़ानों पर असर
गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली लगभग 90 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालांकि शुक्रवार को स्थिति कुछ हद तक सामान्य नजर आई, लेकिन यात्रियों को लगातार अपनी फ्लाइट की जानकारी अपडेट करते रहने की सलाह दी गई है।


