जाति की बात करेगा, तो कस के मारूंगा लात” – नितिन गडकरी का दोटूक बयान
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जातिगत भेदभाव पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह किसी के साथ जाति, धर्म, संप्रदाय, भाषा या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करते। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “चाहे मुझे वोट मिले या न मिले, मैं जाति की राजनीति नहीं करता।”
गडकरी ने बताया कि कई लोग जाति के नाम पर उनसे मिलने आते हैं, लेकिन वह इस मानसिकता को सख्ती से नकारते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने 50,000 लोगों से साफ कह दिया कि जो जाति की बात करेगा, उसे कस के मारूंगा लात।”
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके इस बयान से कुछ लोगों को आपत्ति हो सकती है और उनके दोस्तों ने उन्हें चेताया कि इससे उन्हें राजनीतिक नुकसान हो सकता है। लेकिन गडकरी ने बेबाकी से कहा, “चुनाव हारने से कोई अपनी जान नहीं खोता, लेकिन मैं अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा।”
गडकरी का यह बयान राजनीति में जातिवाद की मानसिकता के खिलाफ एक सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- राज्यसभा में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-एक्सप्रेस वे पर बिना कार रोके एआई काटेगा टोल, 1500 करोड़ का ईंधन बचेगा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- नितिन गडकरी ने जबलपुर में किया मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, 60 हजार करोड़ की दी सौगात, टाइगर कॉरिडोर की घोषणा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तुरंत छानबीन कर एक को धर धबोचा


