देशभर में मनाई जा रही आज होली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Date:

नई दिल्ली। देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। राष्ट्रपति ने लिखा कि यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-पीएम नरेंद्र मोदी एक्स पर लिखाहर्ष और उल्लास से भरा यह पावनपर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है। इधर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने होली की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा-होली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। होली बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है, जो नई शुरुआत और नए दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह होली हमें अपने विचारों को करुणा से, अपने कार्यों को दयालुता से और अपने दृष्टिकोण को हमारे महान राष्ट्र के लिए आशा से रंगने की याद दिलाए।

गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री सिंह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने होली की बधाई देते हुए कहा कि उमंग, उत्साह और रंगों के पर्वहोलीकी समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में उत्तरोत्तर समृद्धि, उन्नति और संपन्नता लेकर आए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्ष, उल्लास और नवीन ऊर्जा का प्रतीक यह त्योहार आपके जीवन में प्रसन्नता और उत्तम स्वास्थ्य के रंग भरे, यही मंगलकामना है। आपकी होली आनंदमय और सुरक्षित हो!

जेपी नड्‌डा और योगी ने भी किया पोस्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने होली की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा क समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई अनंत शुभकामनाएं देता हूं. मैं कामना करता हूं कि रंगोत्सव का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में उमंग, आनंद और उल्लास का संचार करे। सभी सुख, समृद्धि सौभाग्य से परिपूर्ण हों। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने भी दी शुभकामनाएं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्यौहार आपके जीवन में नई उमंग, नए उत्साह और ढेर सारी खुशियां ले कर आए। वहीं वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा-रंग, उमंग, उत्साह, उल्लास, बंधुत्व, बराबरी और मेलजोल के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली खेलते हुए हर किसी को प्यार से गले लगाइए। अपने परिवार, समाज और हर देशवासी के साथ खुशियां बांटिए। आप सबके लिए होली शुभ हो!

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही कई बड़े फैसले लिए। इस दौरान उन्होंने राज्य में केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को लागू करने की घोषणा की। चुनाव में भाजपा ने बंगाल में जीत के बाद इसे लागू करने का वादा किया था।