औरतें राजीव जी को डांट देती थीं, पर पीएम मोदी को कोई कुछ नहीं कह सकता;प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुजरात में एक रैली के दौरान इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी को घेरा है. प्रियंका गांधी ने कहा, आज के दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री इतने अहंकारी हैं. कोई उनको कुछ कह नहीं सकता. उनको कैसे मालूम होगा आपकी परिस्थिति क्या है? आपके बीच तो आते नहीं हैं.वो बोलीं, आपको याद है इंदिरा जी आती थीं. राजीव जी आते थे. मैं खुद उनके पीछे-पीछे आती थी. बच्ची थी. गांव में (राजीव) डांट खाते थे. अमेठी की महिलाएं डांट देती थीं. कहती थीं- हम प्यार तो करते हैं आपसे, पर पहले हमारी सड़क बना दो. वो नाराज़ नहीं होते थे. बोलते थे- बहन कर दूंगा, थोड़ा वक्त दो मुझे. ये हमारी पुरानी परंपरा है देश की.
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का हिंदी संदेश वायरल! आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा कि दुनिया भर में हो रही चर्चा?”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, आज किसान को देखिए. दिल्ली आकर लाखों किसान आंदोलन करते हैं. उनकी बिजली काट दी जाती है. मोदी घर से नहीं निकलते. 600 किसान शहीद हो जाते हैं. कुछ किसानों को बीजेपी का मंत्री कुचल देता है अपनी जीप के नीचे. मोदी कुछ नहीं कहते. सुनवाई ही नहीं होती.



