अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री के बचने की खबर आ रही है। वह हादसे के स्थल से लाशों के बीच से होते हुए चलते हुए अस्पताल पहुंचा। उस यात्री ने बताया कि उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार बताया जा रहा है। विश्वास का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पहले पेड़ों से टकराया था अजित पवार का विमान, हादसे पर एएआईबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- बारामती विमान हादसा: अजित पवार की मौत मामले में केंद्रीय जांच की मांग तेज
- रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी-अजित पवार के विमान हादसे को साजिश बताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री का मांगा इस्तीफा
- अजित पवार की आखिरी आवाज: प्लेन क्रैश से पहले की फोन कॉल में दिया एकता और समावेश का संदेश
- ढाका के कॉलेज में क्रैश हुआ बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन, 19 की मौत, 160 लोग घायल
- अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट पर बोले एयर इंडिया के सीईओ-प्लेन में नहीं थी कोई मैकेनिकल या मेंटेनेस से जुड़ी खराबी
रमेश ने बताया कि उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसने बताया कि जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया। उन्होंने बताया कि उनके भाई अजय विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने कहा कि वह मेरे साथ यात्रा कर रहा था और अब मैं उसे ढूंढ नहीं पा रहा हूं। कृपया उसे ढूंढने में मेरी मदद करें।
परिवार से मिलने आए थे विश्वास
ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने भारत आए थे और अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ ब्रिटेन वापस जा रहे थे। विश्वास ने बताया कि वह 20 सालों से लंदन में रह रहे हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भी लंदन में ही रहते हैं। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने कहा कि वह और महारानी कैमिला अहमदाबाद में हुई भयानक घटना से स्तब्ध हैं। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत हो गई। वे अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।



