गुजरात के अहमदाबाद में पीएम मोदी का रोड शो, स्वागत में उमड़े लोग, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Date:

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने अहमदाबाद में रोड शो भी किया, जिसमें जनसैलाव उमड़ पड़ा। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश समझ नहीं पा रहा है कि कांग्रेस की समझ को क्या हुआ है। 60-65 साल देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा ताकि वो सरकार में बैठेबैठे आयात में भी घोटाले कर सके। आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत के निर्माण का आधार बना दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं गांधी की धरती से कहता हूं कि मोदी के लिए जनता ही सर्वोपरि है। आत्मनिर्भर भारत अभियान को गुजरात से ऊर्जा मिल रही है। नौजवान पीढ़ी ने वो दिन नहीं देखे जो यहां आए दिन अशांति रहती थी। आज अहमदाबाद देश का सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है। गुजरात में शांति और सुरक्षा वातावरण के परिणाम हम देख रहे हैं। गुजरात आगे बढ़ रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

गुजरात दो मोहन की धरती

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की ये धरती, दो मोहन की धरती है। एक, सुदर्शनचक्रधारी मोहन यानी हमारे द्वारकाधीश श्रीकृष्ण और दूसरे, चरखाधारी मोहन यानी साबरमती के संत पूज्य बापू। भारत आज सुदर्शनचक्रधारी मोहन और चरखाधारी मोहन के दिखाए रास्ते पर चलकर निरंतर सशक्त होता जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि चरखाधारी मोहन, हमारे पूज्य बापू ने भारत की समृद्धि का रास्ता स्वदेशी में बताया था। यहां साबरमती आश्रम है। ये आश्रम इस बात का साक्षी है कि जिस पार्टी ने उनका नाम लेकर दशकों तक सत्ता सुख भोगते रहे, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया। पिछले कई वर्षों से, जो दिनरात गांधी के नाम पर अपनी गाड़ी चलाते हैं उनके मुंह से एक बार भी स्वच्छता शब्द सुना होगा और स्वदेशी शब्द सुना होगा।

आज आतंकियों को हम नहीं छोड़ते

पीएम मोदी ने कहा कि आतातायी ये हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी। लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों। दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है। 22 मिनट ही सफाचट। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है। पीएम मोदी कहा कि दुनिया में आज आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही है। सब कोई अपना करने में लगा है। उसे हम देख रहे हैं। सरकार लघु उद्यमियों, किसानों, पशु पालकों का अहित नहीं होने देंगी। दबाव कितना ही क्यों हो, झेलने की ताकत बढ़ाते जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

वॉट्सएप ने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम फीचर पेश किया है, उस पर सरकार ने देश में रोक लगा दी है। इसी के साथ केंद्र ने इस फीचर को मौजूदा आईटी एक्ट का उल्लंघन मानत हुए वॉट्सएप की मदर कंपनी मेटा को शो-कॉज नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सरकार ने वॉट्सऐप को भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट रोकने को कहा है।