गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने माना-अहमदाबाद विमान हादसे में 275 लोगों की गई थी जान, इनमें से 34 लोग विमान में नहीं थे सवार

Date:

नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे में मृत लोगों की पहली अधिकारिक लिस्ट सामने आई है। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने 275 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें 241 लोग विमान में सवार थे, जबकि 34 अन्य लोग भी इस हादसे में जान गंवा बैठे।

बताया जाता है कि डीएनए जांच से 259 मृतकों की पहचान की जा चुक है। वहीं, 256 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तीन ब्रिटिश नागरिकों के शव विमान से भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल में जिन 259 मृतकों की पहचान हुई है उनमे 199 भारतीय, 7 पुर्तगाली, 52 ब्रिटिश और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। 259 में से 6 मृतकों की पहचान चेहरे से की गई। वहीं शेष की पहचान डीएनए टेस्टिंग से सुनिश्चित की गई। मरने वालों में 120 पुरुष, 124 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

उल्लेखनीय है कि 12 जून को लंदन जाने वाली फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से अब तक कुल मौतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। अधिकारियों ने कहा था कि डीएनए मिलान के बाद ही कोई आंकड़ा सामने सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि कुछ शवों की डीएनए पहचान अभी भी जारी है।.

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

वॉट्सएप ने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम फीचर पेश किया है, उस पर सरकार ने देश में रोक लगा दी है। इसी के साथ केंद्र ने इस फीचर को मौजूदा आईटी एक्ट का उल्लंघन मानत हुए वॉट्सएप की मदर कंपनी मेटा को शो-कॉज नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सरकार ने वॉट्सऐप को भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट रोकने को कहा है।