अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी। चूंकि अधिकांश शव बुरी तरह जल चुके थे, इसलिए डीएनए मैच से इनकी पहचान की जा रही है। पूर्व सीएम रूपाणी का डीएनए मैच हो गया है। अब उनका शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। इसके बाद अंतिम संस्कार हो पाएगा।
इस प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोग मारे गए। प्लेन दुर्घटना में सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि हमारे नेता, जिन्होंने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा गुजरात में सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया, उनका अहमदाबाद जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट की दुखद दुर्घटना में निधन हो गया है। आज यानी रविवार सुबह 11:10 बजे उनके डीएनए की पुष्टि हुई।
👉 यह भी पढ़ें:
- पहले पेड़ों से टकराया था अजित पवार का विमान, हादसे पर एएआईबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- बारामती विमान हादसा: अजित पवार की मौत मामले में केंद्रीय जांच की मांग तेज
- रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी-अजित पवार के विमान हादसे को साजिश बताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री का मांगा इस्तीफा
- अजित पवार की आखिरी आवाज: प्लेन क्रैश से पहले की फोन कॉल में दिया एकता और समावेश का संदेश
- ढाका के कॉलेज में क्रैश हुआ बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन, 19 की मौत, 160 लोग घायल
- अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट पर बोले एयर इंडिया के सीईओ-प्लेन में नहीं थी कोई मैकेनिकल या मेंटेनेस से जुड़ी खराबी
अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों की टीम ने तत्काल राहत और इलाज की कमान संभाली, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकीं। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल मिलान का कार्य फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से किया जा रहा है।



