एयर इंडिया विमान हादसे की जांच जारी, एएआईबी ने मीडिया से संयम बरतने की अपील की

Date:

एयर इंडिया विमान हादसे की जांच जारी, एएआईबी ने मीडिया से संयम बरतने की अपील की

एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने स्पष्ट किया है कि एयर इंडिया विमान हादसे की जांच अब भी जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना फिलहाल जल्दबाज़ी होगी।

एयर इंडिया दुर्घटना: पायलटों ने 'आत्महत्या' की बात पर मीडिया रिपोर्टों का  विरोध किया

एएआईबी ने कहा है कि अंतिम रिपोर्ट में हादसे के मूल कारणों और उससे संबंधित ज़रूरी सिफ़ारिशों का उल्लेख किया जाएगा।

ब्यूरो के महानिदेशक जीवीजी युगंधर ने एक आधिकारिक बयान में कहा,हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान चुनिंदा और अपुष्ट रिपोर्टों के आधार पर बार-बार नतीजे निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जांच प्रक्रिया के दौरान ऐसा करना गैर-ज़िम्मेदाराना है।”

यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है जो 12 जून को हुए हादसे के लिए पायलट की भूमिका को जिम्मेदार ठहरा रही थीं।

गौरतलब है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस भीषण हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी।

युगंधर ने अंत में कहा,हम जनता और मीडिया से अपील करते हैं कि वे जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाले जल्दबाज़ी में निकाले गए निष्कर्षों से बचें।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।