हेल्थ इंश्योरेंस सस्ता करने के प्रयास में सरकार, जीएसटी काउंसिल की बैठक में बनी सहमति, फैसला अगली बैठक में होगा

Date:

नई दिल्ली। हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम से जीएसटी हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर पश्चमिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तक यह मांग कर चुकी हैं। सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर चर्चा की गई। बैठक में मंत्रियों का एक समूह बनाने का फैसला लिया गया, जो इसका अध्ययन करेगा। उसी के आधार पर अगली बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। सरकार को यह तय करना है कि इस पर जीएसटी पूरी तरह हटा लिया जाए या थोड़ी राहत दी जाए।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम से जीएसटी हटाने की मांग की थी। अभी इन पर प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री या उनके प्रतिनिध शामिल हुए। इस बैठक में हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। इसका कई राज्यों ने समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related